उत्तराखंड से इन राज्यसभा सांसद को मिलेगा प्रियंका गांधी का बंगला

पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए सरकारी आवास का आवंटन रद्द कर दिया था। अब इस बंगले में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को अब नया सरकारी बंगला अलॉट हुआ है। खास बात यह है कि ये बंगला इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आवंटित था।

अनिल बलूनी सितंबर 2019 से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और इस वजह से उन्हें इलाज के लिए मुंबई जाना पड़ा था। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने अपने वर्तमान आवास को स्वास्थ्य कारणों की वजह से बदलने की मांग की थी। खाली होने वाले बंगलों की लिस्ट में 35 लोधी एस्टेट बंगला सूचीबद्ध होते ही उन्हें आवंटित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here