दोहरे हत्याकांड से जनपद सम्भल में दहशत

चन्दौसी। बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम समसोई में सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। सपा नेता की पत्नी मौजूदा ग्राम प्रधान हैं, ग्राम में सड़क बनाने का कार्य होना था। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे।जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि रायफल निकल आयी और विपक्ष ने सपा नेता प्रधान पति छोटे लाल दिवाकर संग उसके बेटे पर फायर कर दिया, गोली लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज़ से ग्राम में हड़कंप मच गया। हत्या वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामवासियों के अनुसार हत्यारोपी पेशेवर अपराधी नहीं हैं और उनका मानना हैं कि उकसावे के चलते गोली भावावेश में चली, पूर्व नियोजित नहीं थी। फ़िलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया हैं। मुख्य हत्यारोपी ने पुलिस को सरेंडर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here