प्रसिद्ध शिक्षाविद लोहनी जी गोलोकवासी हो गए- श्रधांजलि


डोईवाला, संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य और भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष रहे जाने माने शिक्षाविद् , संगीतकार, गायक हेमचन्द्र लोहनी (88वर्ष)का सोमवार को निधन हो गया।लोहनी जी हरज्ञान चन्द सरस्वती विद्या मंदिर डोईवाला के गत 20 वर्षों से अध्यक्ष रहे हैं।उनके देहावसन होने पर संस्कार भारती ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

प्रानतीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने कहा कि हेमचन्द्र लोहनी बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे जिन्होंने क्षेत्र मे संगीत कला और रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढाने का कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल शोक प्रकट करते हुए कहा लोहनी जी क्षेत्र के ही नहीं अपितु उत्तराखंड के बहुत बड़े शिक्षाविद थे। उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चन्द अग्रवाल महामंत्री अश्विनी गुप्ता, विदयालय के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता तरूण कांत त्यागी, म नरेन्द्र गोयल, महेंद्र भारत, विनय जिन्दल रहे आदि ने श्रधांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here