विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत!

कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत हो गई है। विकास दुबे को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में गिरफ्तार होने के बाद विकास दुबे को कानपुर लेकर आ रही यूपी एसटीएफ का वाहन कानपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी वाहन में विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6:30 बजे यह मुठभेड़ शुरू हुई। इसके बाद इसे लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां 7:55 पर डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here