उत्तराखंड वासियों के लिए बने अभिनेता सोनू सूद मसीहा। जानकर आप भी हो जाओगे सोनू सूद के फैन!

कोरोना वायरस महामारी के दौरान जहां एक और सोनू सूद ने सभी देशवासियों का दिल जीता हुआ है। वहीं उत्तराखंड वासियों के लिए भी अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू ने अपने खर्चे पर करीब 55 उत्तराखंड प्रवासियों को एयरलिफ्ट कर आज देहरादून पहुंचाया।

अभिनेता सोनू सूद ने अपने खर्च पर मुंबई में फंसे 55 उत्तराखंडियों को प्लेन से देहरादून भेजा। इनमें कई बागेश्वर के भी लोग हैं। वहीं कौथिग फाउंडेशन मुंबई में फंसे हजारों लोगों के खाने-पीने का इंतजाम कर रही है।

मुंबई से वापस भेजे गए प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी सोनू सूद ने ही किया। सोनू सूद इन 55 उत्तराखंड प्रवासियों को छोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। प्रवासी उन्हें देखकर बेहद खुश हुए और उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुंबई से हर रोज सोनू प्रवासियों को उनके घर रवाना करते हैं। सोनू सूद इस समय लोगों की मदद कर दुआएं ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here