राष्ट्रपति भवन से बड़ी खबर। 100 कर्मचारियों को किया गया क्वॉरेंटाइन।

 

 

राष्ट्रपति भवन के तकरीबन 100 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जानकारी मिली है कि एक सफाई कर्मचारी की सास कोरोना पीड़ित थी, सफाई कर्मचारी उनसे मिलने अस्पताल गया था और उस महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। बाद में पता चला कि महिला कोरोना संक्रमित थी।
इसके बाद सफाई कर्मचारी के संपर्क में आनेवाले लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। तकरीबन पचास लोगों की जांच हुई, जो प्रत्यक्ष संपर्क में आए थे। सबकी पहली रिपोर्ट आज आई है, जो निगेटिव है। एक सप्ताह बाद फिर सभी कर्मचारियों की जांच होगी। सफाई कर्मचारियों का कुछ अधिकारियों से भी कॉन्टेक्ट हुआ था। गनीमत की बात है कि राष्ट्रपति,उनके परिवार और सीधे संपर्क में रहने वाले स्टॉफ से कोई संपर्क नहींं था। अभी करीब सौ लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here