Bollywood Breaking : मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन।

बॉलीवुड से आज लगातार दूसरे दिन दुख भरी खबर आई है।बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। वह सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

आपको बता दें 2018 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। लगभग एक साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में मुंबई वापिस आ गए थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here