Market live: Sensex 280 अंक ऊपर, Nifty 8900 के आसपास

ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 150 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।  दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।  स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.12  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.47 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 274.98 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 30,450 के आसपास दिख रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 10 अंक यानि 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 8890 के आसपास कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों से संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। कल अमेरिकी जारों में दिखी गिरावट दिखी थी। कल के कारोबार में Dow करीब 400 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं, S&P 500 1 फीसदी टूटा था। बैंक और रिटेल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला था। लेकिन एशियाई बाजारों में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। शांघाई कम्पोजिट को छोड़कर सभी अहम एशियाई बाजार हरे निशान में हैं। इस बीच मॉडर्ना के कोरोना वैक्सीन परीक्षण पर  सवाल उठे हैं।

निफ्टी पर क्या हो आज की रणनीति इस पर बात करते हुए ,शोभित अग्रवाल ने कहा कि FIIs के आंकड़ों में थोड़ा सुधार है लेकिन कमजोरी कायम रह सकती है। आज के लिए 8757-9050 की रेंज को ट्रेड करें। 9050 के ऊपर ही बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। शॉर्ट कवरिंग आई तो 9211-9246 का स्तर भी संभव है।

शोभित अग्रवाल
शेयर बाजार विश्लेषक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here