Market live:Sensex 1000 अंक भागा, Nifty 9850 के ऊपर, फोकस में मेटल और बैंक शेयर

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 525 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।  दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.22 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी  खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.05 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 630 अंक यानि करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 33,060 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 185 अंक यानि 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 9,765 के आसपास कारोबार कर रहा है।

उपभोक्ता एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री Ram Vilas Paswan ने कहा है कि आज से वन नेशन, वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू हो रही है। देश के 20 राज्यों में ये व्यवस्था लागू की गई है। ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम में ये  व्यवस्था लागू हुई है। 1 अगस्त से उत्तराखंड, मणिपुर भी शामिल होंगे। Aug से नागालैंड में भी वन नेशन, वन राशन व्यवस्था लागू होगी।

कोरोना के खिलाफ जंग में RILने किया बड़ा फैसला लिया है।  टेक्सटाइल बनाने वाली Alok Industries को PPE मैन्युफैक्चरर में तब्दील किया है। कंपनी चीन के मुकाबले एक तिहाई कीमत पर PPE की मैन्युफैक्चरिंग करेगी ।

अब कैबिनेट मीटिंग पर है बाजार की नजर है। साढ़े 11 बजे बैठक होगी।  PM मोदी के दूसरे कार्यकाल के दूसरे साल की पहली कैबिनेट मीटिंग करेंगे।

मारुति की उम्मीद से कमजोर बिक्री आंकड़े आए है।  मई में  करीब 18540 गाड़ियां बिकीं है। ये शेयर 3 % ऊपर है। इधर  Escorts की मई में कुल ट्रैक्टर बिक्री करीब 3.5% घटी है लेकिन आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे है।  शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

VEDANTA के बाद अब अदानी पावर डीलिस्टिंग पर विचार करेगी।   3 जून को कंपनी की बोर्ड बैठक में फैसला संभव है।  आज शेयरों में करीब 7% का उछाल देखने को मिल रहा है। आवाज़ ने पहले ही ये खबर बताई थी।

RCF के शानदार नतीजे और वक्त से पहले मॉनसून के आगमन से फर्टिलाइजर शेयरों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। RCR 12% दौड़ा है. NFL, GFNC और MADRAS FERLISER भी 5 से 6% तक भागे है।

देश भर में पटरी पर जिंदगी लौटने लगी है। अनलॉक 1.0 के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर कई सारी गतिविधियां अब शुरु हो सकेंगी। आठ जून के बाद धर्मस्थल, होटल, restaurant, शॉपिंग मॉल  खोलने की मिलेगी सशर्त इजाजत मिली है।

धीरे-धीरे इकोनॉमी खुलने से बाजार जोश में आ गया है। निफ्टी 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 9800 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बाजार की मजबूती में HDFC TWINS, RELIANCE और ICICI BANK का सबसे ज्यादा योगदान है। 

सूत्रों के मुताबिक AT&T भारत में निवेश के मौके देख रही है। Bharti Airtel में निवेश पर AT&T की नजर है।

DGCA ने IndiGo को Pratt Jet Engines बदलने के लिए 30 अगस्त तक का वक्त दिया है।

मई में ESCORTS की कुल बिक्री सालाना आधार पर 3.4 फीसदी घटी है। मई में कंपनी की  कुल बिक्री पिछले साल के इसी अवधि के 6,827 से घटकर 6,594 यूनिट रही है।

मई में MARUTI SUZUKI की कुल बिक्री 18,539 यूनिट और  घरेलू बिक्री 13,865 यूनिट रही है।

शोभित अग्रवाल
शेयर बाजार विश्लेषक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here