उत्तराखंड में इस दिन से खुल सकते हैं धार्मिक स्थल। कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत

लॉक डाउन के दौरान पिछले 2 महीनों से सभी धार्मिक स्थल बंद पड़े हैं। शहरी विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसके संकेत दिए हैं की लॉकडाउन-चार समाप्त होने के बाद एक जून से श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है।

 

लॉकडाउन के कारण पूरे देश में सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। करीब दो महीने से मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। इस बार नवरात्र और अन्य पर्वों पर भी मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। केवल सुबह शाम की पूजा हो रही थी। पिछले दिनों सरकार ने पुजारियों को थोड़ी राहत देते हुए अनुष्ठान की अनुमित दी थी।

 

मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए भी खोला जाए यह विभिन्न मंदिर समितियों और तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से लगातार मांग की जा रही है। पिछले दिनों एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मिला था।

 

शुक्रवार को एक निजी न्यूज़ चैनल से बातचीत में मदन कौशिक ने कहा कि एक जून से कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। 31 मई को इस पर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here