Rishikesh Crime Breaking News: महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी को किया गया गिरफ्तार।

 

मुनी की रेती निवासी महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रेमी ने बताया कि महिला उसे निरंतर पैसों के लिए ब्लैकमेल किया करती थी। जिस से छुटकारा पाने के लिए उसने यह कदम उठाया।
थाना मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र निवासी एक महिला का शव 4 दिन पूर्व आईडीपीएल फैक्ट्री के समीप बरामद किया गया था। महिला के पति की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया। इसके बाद महिला की पहचान पान मति 35 वर्ष निवासी चीनी गोदाम रोड ढाल वाला मुनि की रेती के रूप में की गई थी।
महिला के पति महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह 10:00 बजे 4 अप्रैल को उसकी पत्नी दवाई लेने के लिए गई थी। इसके बाद घर लौटकर ही नहीं आई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच और उपजे हालात के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई थी।
अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था । कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि घटना के रोज हरिद्वार मार्ग स्थित सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ एक व्यक्ति स्कूटी में सवार दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल देखी। पुलिस ने सुरेश पुत्र राम सुफल निवासी ढाल वाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व उसकी पान मती से मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनके प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चलाता है जिससे उसे ₹10000 प्रतिमाह मिलते हैं। इसमें से उसे ₹5000 पान मति को देने पड़ते थे। धीरे-धीरे पान मति की मांग बढ़ने लगी और वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। घटना के रोज उसे आईडीपीएल के समीप ले गया और महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ दो बार अवैध संबंध बनाने के बाद उसने पत्थर से उसके सिर में हमला कर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here