Uttarakhand News: पहाड़ में निर्दयी अफसर ने मजदूर को बेरहमी से पीटा, देखिए वीडियो

कोरोना को हराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से जुटे हैं। जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की सराहनीय कोशिशों की खबरें आप भी पढ़ चुके होंगे, तस्वीरें भी देखी होंगी, पर अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी खबर आई है, जो आपको भीतर तक हिलाकर रख देगी। आप प्रशासन की जो छवि मन में बनाए हुए हैं, उसे लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

अल्मोड़ा जिले से कानूनगो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको भीतर तक हिलाकर रख देगा।
आप प्रशासन की जो छवि मन में बनाए हुए हैं, उसे लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे
खबर स्याल्दे के तिमली गांव की है। आरोप है कि यहां एक मजदूर लड़के को स्याल्दे के कानूनगो शंकर गिरी ने इतना मारा कि वो मौके पर ही बेहोश हो गया। लड़के की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस बारे में एसडीएम ने सफाई भी दी है। एसडीएम साहब क्या कह रहे हैं, उससे पहले आपको घटना के बारे में बताते हैं।

घटना पिछले हफ्ते शुक्रवार की बताई जा रही है। स्याल्दे के तिमली गांव में एक लड़का रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करता है। वो इलाके में घोड़े चलाता है, ताकि अपना और परिवार का पेट भर सके। कल ये लड़का लॉकडाउन के दौरान घर से निकला ही था कि तभी सुबह साढ़े ग्यारह बजे कानूनगो शंकर गिरी ने लड़के को पकड़ लिया। आरोप है कि कानूनगो ने लड़के को लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर इतना मारा कि वो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बाद में उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लॉकडाउन में कानूनगो जिस पर चाहें उस पर अपनी भड़ास निकालते हैं, पर मामले दबा दिए जाते हैं। कानूनगो पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इस बारे में हमने एसडीएम से बात की तो उन्होंने भी माना कि वीडियो में दिख रहा शख्स कानूनगो शंकर गिरी हैं।

एसडीएम ने ये भी कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कानूनगो शंकर गिरी ने ही युवक के साथ मारपीट की है। एसडीएम ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला गंभीर है, हमें शिकायत भी मिल चुकी है। जांच समिति बना दी गई है, जो कि मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here