Dehradun Cyber Crime: खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर ठग ने 98 हजार का चूना लगाया।

देहरादून में आटा चक्की सप्लायर के साथ जो हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है।साइबर जालसाजों से बचकर रहें। कोई बैंक अकाउंट या पेटीएम की जानकारी मांगे, तो कतई ना दें, साइबर ठगों ने आटा चक्की खरीदने के नाम पर सप्लायर को 98 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित अब थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, ठगी करने वाला जालसाज खुद को आर्मी ऑफिसर बता रहा था। जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि दून के वसंत विहार एन्क्लेव में सुभाष ध्यानी रहते हैं। सुभाष घरेलू आटा चक्की के सप्लायर हैं। 26 अप्रैल को उनके पास बाजपुर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम शिवकुमार बताया। उसने ये भी कहा कि वो सेना में अधिकारी है। आरोपी ने कहा कि उसे आटा चक्की चाहिए। भुगतान वो पेटीएम से करेगा। ऐसा कहकर आरोपी ने सुभाष ध्यानी से उनके पेटीएम अकाउंट की सारी डिटेल मांग ली। आटा चक्की बेचने के चक्कर में सुभाष भी झांसे में आ गए। शातिर ठग को सारी जानकारी दे दी। यही गलती सुभाष की गाढ़ी कमाई ले डूबी। जैसे ही सुभाष ने फोन रखा उनके खाते से 97,998 हजार रुपये उड़ गए। अब सुभाष ने पुलिस से मदद मांगी है। जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here